बुजुर्गों के साथ बांटी पर्व की खुशियां
नगर में स्थित वृद्धजन आश्रम में क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक मिनाक्षी कात्यायन ने वृद्धजनों के साथ पर्व की खुशी साझा की। शनिवार को देर शाम...

गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। नगर में स्थित वृद्धजन आश्रम में क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक मिनाक्षी कात्यायन ने वृद्धजनों के साथ पर्व की खुशी साझा की। शनिवार को देर शाम प्रकाश पर्व के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक अपना महत्वपूर्ण समय वृद्धो के साथ बिताया। इस दौरान निराश्रित वृद्ध जनों को अपनापन देने का हर संभव प्रयास किया। जब प्रत्येक वृद्ध से उनके सुख-दुख की चर्चा शुरू की तो पारिवारिक माहौल बन गया। इस दौरान वृद्धजन भी अधिकारियों के साथ पारिवारिक व्यवहार किया। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक वृद्धों के बीच पहुंचकर दीपावली का पर्व मनाया और सभी वृद्धो को कपड़ा मिठाई, फल आदि का उपहार दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, आश्रम के प्रबन्ध निदेशक अशोक सिंह, प्रबन्धक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदोष पंडा, राजन पंडा, दिनानाथ इंद्रजीत सिंह संजू देवी, कपिल मुनी आदि रहे।
