Bhadoni News: द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का विधिवत हुआ पूजन
Bhadoni News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन ज्ञानपुर और आसपास के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन हुआ। सुबह से ही घोपइला देवी, काग भूसंडी देवी, सीतामढ़ी और अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूजा पंडालों में भी श्रद्धालु पहुंचे, जबकि जिले के कई स्थानों पर रामलीला का मंचन जारी रहा। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन हुआ। भोर से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन को भक्तों का भीड़ उमड़ना शुरू हो गया था। हर तरफ चल रहे भजन-संध्या से पूरा माहौल धर्ममय बना हुआ है। सुबह-शाम मां दुर्गा पूजा पडालों में पहुंच रहे भक्त पूजन कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र में दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय रूवरूप ब्रह्मचारिणी का विधिवत पूजन हुआ। ज्ञानपुर स्थित घोपइला देवी, काग भूसंडी देवी, सीतामढ़ी में मां सीता, गोपीगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर, औराई स्थित मां शीतला देवी मंदिर समेत समस्त देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी रही।
वहीं, पूजा पंडालों में भी भीड़ एकत्रित हो रही है। जबकि जिले में सैकड़ों स्थानों पर रामलीला का मंचन चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर निर्धारित स्थलों पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।


