बूंदाबादी एवं आंधी से जिले में फसलों को नुकसान

Apr 05, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - बूंदाबादी एवं आंधी से जिले में फसलों को नुकसान क क क क क क क क क क क क क क क क क क

बूंदाबादी एवं आंधी से जिले में फसलों को नुकसान

भदोही, संवाददाता। जिले में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार ही तेज हवा के साथ बादलों की आमद हुई। दिन में तो धूप खिली रही लेकिन भोर में आंधी और बूंदाबादी होने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा। खरीफ के बाद रबी फसलों पर इस साल मौसम की मार पड़ी है। किसानों ने सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति करने की मांग किया। जिले में एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार खराब बना है। कभी आंधी तो कभी हल्की बरसात और बादलों की आमद बनी हुई है। इसके कारण गेहूं फसल की कटाई एवं मड़ाई पर असर पड़ा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के अफसरों ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आगामी दिनों तक जिले में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। तेज हवा संग गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। किसान उदवंता यादव, बलिराम गौतम, दिनेश कुमार मौर्या, लालचंद मौर्या ने कहा कि गरज-चमक के साथ बरसात तथा आंधी के कारण गेहूं, सरसों, सब्जियों समेत सभी फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने प्रदेश सरकार से फसलों के नुकसान का आकलन कराकर उसकी क्षतिपूर्ति देने की मांग की। आशंका जाहिर किया कि करीब 10 फीसदी फसलें बरसात के कारण खराब हो गई हैं।भदोही। शहर एवं आसपास के गांवों में रविवार की भोर में चार बजे तेज आंधी के बाद बूंदाबादी शुरू हो गई। राहत की बात यह रही कि कुछ ही समय बाद बारिश बंद हो गई। जिस तरह से मौसम का मिजाज बना था। अगर 10 मिनट भी बरसात होती तो खेतों में फसलें तैरती नजर आती। उधर, मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं, मच्छरों का भी आतंक है। रविवार को दोपहर बाद धूप होने पर किसानों ने गेहूं की मड़ाई शुरू कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।