तेज आंधी से दर्जनों स्थान पर उड़ा टीनशेड

Apr 07, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर में मंगलवार रात तेज आंधी ने कई स्थानों पर टीनशेड उड़ा दिए और बिजली के तार गिर गए। हवा इतनी तेज थी कि वाहन रुक गए और गेहूं का बोझ एक खेत से दूसरे में चला गया। मौसम में अचानक परिवर्तन के कारण हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे किसान प्रभावित हुए।

तेज आंधी से दर्जनों स्थान पर उड़ा टीनशेड

ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम का रुख हर पल बदल रहा है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज आंधी से दर्जनों स्थानों पर टीनशेड उड़ने के साथ ही बिजली के तार गिर पड़े। हवा इतना तेज था कि बाइक और कार सवार भी जहां-तहां खड़े हो गए थे। आधे घंटे तक चली तेज हवा से गेहूं का बंधा बोझ एक खेत से दूसरे खेत में पहुंच गया। तेज आंधी आते ही गेहूं की मड़ाई मानों थम गई थी। अचानक मौसम का मिजाज बदला। हल्की बूंदाबांदी संग धूल भरी आंधी चलना शुरू हो गया। हवा इतना तेज था कि मकान और दुकान पर लगे टीन शेड उखड़कर इधर-उधर बिखर गए।

गेहूं का बोझ एक खेत से दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे। हवा की गति थमते ही किसान टार्च लेकर सिवान में पहुंच गए थे। मौसम बिगड़ते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।