बाजारों में प्याऊ खोलने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर में गर्मी के कारण लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। भदोही, ज्ञानपुर, और अन्य बाजारों में पहले नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था होती थी, लेकिन इस साल ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग जिलाधिकारी से प्याऊ खोलने की मांग कर रहे हैं ताकि गर्मी में उन्हें ठंडा पानी मिल सके।

बाजारों में प्याऊ खोलने की मांग

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। ऐसे में दूर दराज से बाजारों में आने वालों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भदोही शहर, ज्ञानपुर, सुरियावां, मोढ़, घोसिया, नईबाजार, खमरिया, गोपीगंज आदि बाजारों में अन्य वर्षों में नगर पालिकाओं, पंचायतों द्वारा नि:शुल्क प्याऊ का इंतजाम कर दिया था। जिससे राहगीरों, गरीबों, बुनकरों, मजदूरों को बड़ी राहत मिलती थी। लेकिन इस साल अभी तक प्याऊ की व्यवस्था ना करने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से लोगों ने प्याऊ बाजारों में खोलवाने की मांग किया।

ताकि लोगों को गर्मी में शीतल पानी मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।