Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSevere Cold Wave Hits Knowledge City Dense Fog Causes School Closures
घना कोहरा संग तापमान में आया गिरावट, बढ़ी गलन

घना कोहरा संग तापमान में आया गिरावट, बढ़ी गलन

संक्षेप:

Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड का सितम अब बढ़ने लगा है। कालीन नगरी में

Dec 14, 2025 12:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड का सितम अब बढ़ने लगा है। कालीन नगरी में रविवार को ठंड सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा। सुबह आठ बजे तक दस मीटर के लोग भी सप्ष्ट नहीं दिखाई दे रहे थे। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। घना कोहरा और ठंड के चलते रविवार को स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चे सुबह देरी तक बिस्तर में दुबके रहे। रात्रि में सर्द हवा चलने से तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। तापमान में आ रहा गिरावट वृद्धों का रक्त गाढ़ा करने लगा है। ऐसे में समय से उपचार नहीं हुआ तो बुजुर्गों की मौत तक हो सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाड़कंपा देने वाली ठंड में शीत से बचाव का बेहतर इंतजाम होना जरुरी है। खून गाढ़ा होने से वृद्धों में हैमोग्लोबिन में भी वृद्धि होता है। कंपकंपी बढ़ा देने वाली ठंड से हर तबका परेशान है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि कड़ाके की ठंड हृदय और अस्थमा मरीजों के लिए प्राण घातक साबित हो सकता है। सुबह सैर पर निकलना हृदय रोगियों के लिए घातक साबित हो सकता है। ऐसे में हृदय रोगी सुबह सैर पर निकलें तो पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़ा पहनें। कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपी भरने पर विवश करने लगा है।