Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSevere Cold Disrupts Life in Kaalin Nagri Health Risks Rise
खिली धूप ने ठंड से दी थोड़ी राहत, सर्द हवा ने ढाया सितम

खिली धूप ने ठंड से दी थोड़ी राहत, सर्द हवा ने ढाया सितम

संक्षेप:

Bhadoni News - खिली धूप ने ठंड से दी थोड़ी राहत, सर्द हवा ने ढाया सितम खिली धूप ने ठंड से दी थोड़ी राहत, सर्द हवा ने ढाया सितम खिली धूप ने ठंड से दी थोड़ी राहत, सर्द हव

Jan 10, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई है। शुक्रवार को खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन सर्द हवा से लोगों का शरीर कठुआता रहा। धूप से दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो रात्रि में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कड़ाके की ठंड से घर के बाहर निकले लोगों की दिक्कत शाम चार बजते ही अचानक बढ़ गई। 11 किमी प्रति घंटा की दर से चल रही सर्द हवा से लोगों का शरीर कठुआता रहा। कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार को सुबह नौ बजे धूप खिली तो लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत की सांस ली। धूप 11 बजे तक तेज हुआ तो लोग घर के बाहर और छतों पर बैठकर ठंड से राहत एहसास करते रहे। वहीं, एक दिन पूर्व घना कोहरा छाने से दृश्यता इतनी कम हो गई कि सड़क और रेल पर असर देखने को मिला था। हालांकि शुक्रवार को खिली धूप ने ठंड और घना कोहरा से राहत दी। बढ़ते ठंड के बीच पिछले दो तीन दिनों से निकल रही धूप ने लोगों को बड़ी राहत देगी। सुबह लेट से ही सही दोपहर तक खिली धूप में गर्माहट का एहसास बना रहा, जिससे कंपकंपा रही ठंड से लोगों को काफी हद तक निजात मिली है। ठिठुरन भरी सुबह के बाद जैसे ही सूरज निकला लोग खुले स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। जिले में खिली धूप ने हर तबके को राहत दी। लेकिन शाम चार बजे के बाद सर्द हवा का सितम अचानक बढ़ गया है। पांच बजे सूर्यास्त होते ही गलन में इतना वृद्धि हो गया कि लोग ठंड से बचाव को अलाव का सहारा लेने लगे। घरों में वृद्धों और बच्चों को शीत से बचाव के लिए रूम हीटर जलता रहा। पड़ रही कड़ाके की ठंड ने हर वर्ग को कंपा कर रख दी है। निर्धारित स्थलों पर अलाव जलाने के साथ ही रैन बसेरा बना दी गई है। रैन बसेरा में रात्रि में पहुंच रहे लोग ठंड से राहत एहसास कर रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में इलाज को आए लोग धूप में आकर ठंड से राहत का एहसास करते रहे। चिकित्सकों की माने तो मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। ऐसे में सेहत के प्रति खास एहतियात बरतना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। मौसम परिर्वतन से बीमार पड़ रहे लोग ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मौसम परिवर्तित होने से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। ऐसे में अस्थमा, खांसी, जुकाम और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दवा के साथ ही मरीजों को सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। खानपान में सावधानी बरतें, गुनगुना पानी पीएं, घर पर फिनाइल का पोंछा लगवाएं, दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं, सुबह शाम अदरक, नमक, तुलसी पत्ती की चाय पीएं, छींकते समय नाक पर रुमाल लगाएं। एलर्जी से बचाएगा मास्क ज्ञानपुर। बदलते मौसम में स्वास्थ के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। इन दिनों इन दिनों एलर्जी का खतरा बढ़ रहा है। इससे सावधानियां बरतना जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं, जिससे खुद को एलर्जी और अन्य संक्रामक रोगों से बचाएं। सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से नियत दूरी बनाकर रखें।