वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल, रेफर
Bhadoni News - वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल, रेफर क क क कक क क क क क क क क क क क क क कक

भदोही, संवाददाता। शहर के भदोही-वाराणसी मार्ग स्थित अभयनपुर मैदान के पास सोमवार को अज्ञात चार पहिया चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज को वाराणसी रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के डुडवां गांव निवासी 26 वर्षीय शिव कुमार पुत्र सत्य नारायण पटेल बाइक से किसी काम से कारपेट सिटी की ओर गए थे। वापस आते समय उक्त स्थान पर चार पहिया वाहन चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के जवानों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में भर्ती कराया।
जहां पर आराम ना मिलने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही पैर भी टूटने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


