शोध प्रोजेक्ट लेखन है एक कला: डॉ. प्रतीक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - शोध प्रोजेक्ट लेखन है एक कला: डॉ. प्रतीक शोध प्रोजेक्ट लेखन है एक कला: डॉ. प्रतीक शोध प्रोजेक्ट लेखन है एक कला: डॉ. प्रतीक शोध प्रोजेक्ट लेखन है एक कल

शोध प्रोजेक्ट लेखन है एक कला: डॉ. प्रतीक

ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को शोध प्रोजेक्ट लेखन एवं अर्थ व्यवस्था में कैसे सुधार लाया जाए इसपर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। अर्थशास्त्र विभाग परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रतीक उपाध्याय ने कहा कि शोध प्रोजेक्ट लेखन एक अहम कला है। शोध प्रोजेक्ट निर्माण और रिपोर्ट लेखन के बारीकियों को समझना जरूरी है। शोध प्रोजेक्ट लेखन एक कला है, जिसमें प्रत्येक चरण का अपना क्रम एवं उसके अपने महत्व निर्धारित हैं। विभाग प्रभारी डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शोध रिपोर्ट के महत्व पर अपना विचार व्यक्त करते हुए जानकारी दिए।

व्याख्यान में अर्थशास्त्र विषय के बीए चतुर्थ सेमेस्टर, षष्ठ सेमेस्टर और एमए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी सम्मिलित रहे। इस मौके पर संयोजक वीरेंद्र कुमार, डॉ. ब्रजेश श्रीवास्तव, डॉ.महेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।