
छात्राएं बनें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त
Bhadoni News - छात्राएं बनें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त क क क क क क क क क क क क क क कक क क क क कक क
भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग और मिशन शक्ति प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं को जानकारी दी गई। प्राचार्य डा. माया ने छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और आपातकालीन स्थिति को स्वयं को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए मार्शल आर्ट, कराटे, जूडो, वूसू ध्यान, योगासन इत्यादि कौशल में पारंगत होने का आह्वान किया। प्रशिक्षक आशीष कुमार ने जागरूकता प्रशिक्षण और व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए आत्मरक्षा कौशलों की शिक्षा दी।
मिशन शक्ति प्रकोष्ठ की प्रभारी पूनम द्विवेदी ने बताया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं को आने वाले महीनों में प्रदान किया जाएगा। जिससे कि वे आत्मविश्वासी बनें और सफलता प्राप्त करने की ओर अग्रसर हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी बृजेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भी छात्राओं को आत्मक सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के टिप्स प्रदान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




