26 करोड़ से बहरैची में बनेगा दूसरा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय
Bhadoni News - ज्ञानपुर के बहरैची में भदोही का दूसरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद, बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्माण के लिए 26 करोड़ का स्टीमेट भेजा है। इस विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होगी और लगभग 2000 छात्रों का नामांकन होगा।

ज्ञानपुर। भदोही तहसील के बहरैची में जिले का दूसरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्माण के लिए 26 करोड़ का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। विद्यालय का निर्माण हो जाने से छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय की सुविधा मिलेगी। इसमें करीब दो हजार बच्चों का नामांकन किया जाएगा। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। कान्वेंट विद्यालयों जैसी सुविधा के लिए जिले के तीनों तहसीलों में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनना है। औराई में निर्माण शुरु हो गया है।
भदोही में बहरैची में जमीन चिन्हित की गई थी। अब शासन से स्वीकृति मिलने पर स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया। विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी। विद्यालयों के निर्माण पर 26 करोड़ रुपये खर्च होगा। औराई ब्लाॅक के गिर्दबड़गांव में निर्माण कार्य शुरू है। जबकि ज्ञानपुर के घरांव में जमीन का चयन किया जा चुका है। पांच से छह एकड़ भूमि में विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालयों में दो-दो हजार छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


