Bhadoni News: नियमों की अनदेखी कर रहे ई-रिक्शा चालक

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: नियमों की अनदेखी कर रहे ई-रिक्शा चालक नियमों की अनदेखी कर रहे ई-रिक्शा चालक नियमों की अनदेखी कर रहे ई-रिक्शा चालक

Bhadoni News: नियमों की अनदेखी कर रहे ई-रिक्शा चालक

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शिक्षा एवं परिवहन विभाग की लाख सख्ती के बावजूद बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को विवश हो रहे हैं। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ई-रिक्शा में रस्सी के सहारे ठूसकर विद्यालय पहुंचाया जा रहा है। हद तो तब हो जाता है जिला मुख्यालय के पास ही ऐसा दृश्य देखने को मिले।

ई-रिक्शा चालक और नियमों का उल्लंघन

नगर पंचायत ज्ञानपुर में पुलिस, एआरटीओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी निवास करने के साथ ही हमेशा आवागमन बना रहता है। बावजूद इसके ई-रिक्शा चालक नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही दृश्य मंगलवार को प्रोफेसर कालोनी ज्ञानपुर में देखने को मिला। एक ई-रिक्शा पर छह से आठ बच्चे भूसा की तरह ठूसकर बैठाए गए थे। सुरक्षा के नाम पर ई-रिक्शा में रस्सी बांध दी गई थी। हद तो तब हो गई जब एक सरिया को बीचोबीच बांधकर उसपर एक बच्चे को बैठा दिया गया। बच्चे का पूरा बैलेंस रस्सी पर ही टिका था। ब्रेकर और ढलान पर ई-रिक्शा पलटता हो हादसा होना था। बच्चो का बैग ऊपर रखा हुआ था। रस्सी के सहारे बच्चों को स्कूल जाता देख हर कोई ऐसे ई-रिक्शा चालक के विषय में सोचने को विवश होते रहे। उधर, एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होना तय है। पूर्व में वाहन चालकों और स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। हालांकि नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी जांच अभियान चलाया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ज्ञानपुर में बच्चों को स्कूल कैसे भेजा जा रहा है?
बच्चों को ई-रिक्शा में रस्सी के सहारे ठूसकर विद्यालय पहुंचाया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBhadoni News: नियमों की अनदेखी कर रहे ई-रिक्शा चालक