Bhadoni News: सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ंगे श्रद्धालु
Bhadoni News: सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ंगे श्रद्धालुसावन माह के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ंगे श्रद्धालुसावन माह के द्वितीय सोमवार को शि

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में आस्थावानों का सैलाब उमड़ेगा। प्रमुख शिव मंदिरों में रविवार को दिन भर साफ-सफाई चलता रहा। मंदिरों में आस्थावानों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में प्रथम सोमवार से ही महिला-पुरुष भक्तों के लिए बैरीकेडिंग कर दी गई थ। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा सेमराधनाथ धाम, तिलेश्वर नाथ धाम, बाबा बडे़शिव, सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, शिव मंदिर भदोही, महादेव मंदिर उगापुर, शिव मंदिर लालानगर, नागेश्वर समेत सैकड़ों मंदिरों में भक्त विधिवत पूजन कर कृतर्थ होंगे। इन मंदिरों में सुबह से देर शाम तक सफाई व सजावट का काम चलता रहा। बाबा बड़ेशिव व सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर में देर शाम औघड़दानी का भव्य श्रृंगार भी होगा। महाआरती के बाद आस्थावानों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। सावन माह में दूसरे सोमवार को काशी में विराजमान बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक को लेकर शिव भक्त कांवरियों का कदम वाराणसी की तरफ बढ़ रहा है। कंधे पर कांवर लिए शिव भक्त हर-हर बम-बम...., बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है..., कांधे कांवर बा भारी, सुन शिव पुरारी... आदि गीत गुनगनाते हुए काशी की ओर बढ़ रहे हैं। हर कांवरियों की यहीं इच्छा है कि वह सोमवार को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करें। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवरियों की सुरक्षा को शिविर लगाए गए हैं। शिविर में कांवरियों के स्नान, पूजा, फलहार आदि का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चयनित स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती बनी है। सोमवार को औघड़दानी भगवान शंकर का विधिवत पूजन कर आस्थावान मंत्रमुग्ध होंगे। बाबा बड़ेशिव मंदिर गोपीगंज में दिन-रात कांवरियों की सेवा को भंडारा चल रहा है। काशी जाने वाले कांवरिया मंदिर परिश्रम में विश्राम संग स्नन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कांवरियों की सुरक्षा को निर्धारित स्थलों पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। रविवार को धूप होने के कारण कांवरिया दोपहर में कुछ घंटे विश्राम करते नजर आए। हालांकि धूप-छांव के बीच तमाम कांवरियों का कदम काशी की तरफ बढ़ता रहा.
आधुनिकता में गुम हो गई सावन की परंपराएं
भदोही, संवाददाता। पवित्र सावन माह का अनोखा रंग होता है। काली घटा के बीच फैली हरियाली मंत्रमुग्ध करता है तो बारिश की बूंदे तनमन को भिगो देती हैं। सावन की बदरी और कजरी की गूंज का विशेष महत्व होता है। लेकिन आधुनिकता से सावन की परंपराएं गुम होती जा रही हैं। अब तो न गांव में झूला पड़ता है और ना ही देर रात्रि तक महिलाएं कजरी गाती हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग रस्म-रिवाज को भूलते जा रहे हैं। दो दशक पूर्व की समय पर गौर करें तो सावन माह लगते ही पेड़ों पर झूले पड़ जाते थे। महिलाएं की टोली झूला झूलने के साथ कजरी गीत गाती थीं। इधर, आधुनिकीकरण जैसे मोबाइल, टीवी व इंटरनेट ने पुरानी परंपराओं को ग्रहण लगा दी है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व वरिष्ठ साहित्यकार डा. राजकुमार पाठक बताते हैं कि भारत परंपराओं का देश है। जहां ज्यादातर लोग परंपराओं पर ज्यादा विश्वास रखते हैं। जहां सबसे पावन व पवित्र माह सावन को माना जाता है। कजरी, रक्षा बंधन, जगरण जैसे त्योहार आते हैं। पूरा माह भगवान शंकर का विधि-विधान से पूजन होता है.
बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर जाने वाली मार्ग गड्डों में तब्दील
ज्ञानपुर। पवित्र सावन माह में बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर दर्शन को जाने वाले भक्तों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बने गड्ढों में जमा दूषित पानी शिव भक्तों की दिक्कत बढ़ा दे रही है। अंधेरा होते ही इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। सावन माह में महादेव के दर्शन को बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। लेकिन इन दिनों मार्ग इतना जर्जर हो गया है कि चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बाइक सवार जर्जर मार्ग पर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। ऐसे में उपेक्षित सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो शिव भक्तों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी.

