सपा की मासिक बैठक में फार्म सात को लेकर हुई चर्चा

Feb 09, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - सपा की मासिक बैठक में फार्म सात को लेकर हुई चर्चा सपा की मासिक बैठक में फार्म सात को लेकर हुई चर्चा सपा की मासिक बैठक में फार्म सात को लेकर हुई चर्चा

सपा की मासिक बैठक में फार्म सात को लेकर हुई चर्चा

ज्ञानपुर, संवाददाता। सपा जिला कार्यालय कंसापुर (लोहिया ट्रस्ट) में सोमवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें फार्म सात को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि पार्टी के संघर्ष की ताकत है कि चुनाव आयोग को फार्म 7 के लिए नियम लागू करना पड़ा। थोक फार्म सात नहीं लिए जाएंगे। फार्म 7 अब मजिस्ट्रेट स्तर वितरित होगा। अब पीडीए सरकार बनाएंगे और हर वर्ग को लाभान्वित कराने का काम किया जाएगा। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा भ्रष्टाचार और अत्याचार गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

आज हर वर्ग मामूली काम को लेकर बार-बार कार्यालयों का चक्कर काटने को विवश हो रहा है। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, संतोष यादव, राजेन्द दुबे, लालचंद बिंद, उमाशंकर पटेल, सरिता बिंद, सुरेश साहू, कंचन सोनकर, प्रमोद पाल, राहुल यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, पंचलाल सरोज, महेंद्र गोड, करिया पाल, मनोज कनौजिया, इमरान खान, मिल्लू यादव, अयोध्या प्रसाद साहू, महेंद्र यादव, बुधीराम यादव, विमल मिश्रा, संतोष यादव आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।