महापुरुषों के नाम पर भी राजनीति कर रही भाजपा

Apr 05, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - महापुरुषों के नाम पर भी राजनीति कर रही भाजपा क क क क क क क कक क क क क क क क क क

महापुरुषों के नाम पर भी राजनीति कर रही भाजपा

ज्ञानपुर, संवाददाता। कंसापुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य की जयंती पर उन्हें याद किया गया। साथ ही संगठन मजबूती पर चर्चा भी की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप निषादराज गुह्य के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महापुरुषों की पूजा एवं उनके धाम के दर्शन से व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती है। समाजवादी सरकार ने निषादराज जयंती पर अवकाश किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे समाप्त कर दिया। कहा कि तीनों विधानसभा के हर जोन सेक्टर में 14 अप्रैल को डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने महापुरूषों के नाम पर सत्ता तो हासिल किया, लेकिन उसमें भी जाति एवं धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। जिसका जनता जबाव देगी। इस मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, राम किशोर बिद, राजेन्द्र दुबे, कल्लन यादव, सन्तोष यादव, लालचन्द बिद, केशनारायण यादव, सरिता बिंद, रामधनी यादव, अली शेर खां,का शीनाथ पाल, महेन्द्र गोड, गुलाब पाल, कमला शंकर महतो, रवि यादव, प्रदीप यादव, छबिनाथ यादव, धर्मेन्द्र जिज्ञासु, कमलेश बिंद, अंकित पाण्डेय, मीरा बिंद, महेश यादव, अंकिता राजपूत, गामा प्रसाद यादव, राजन यादव, आदर्श यादव, लहरी यादव, लालजीत यादव आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।