
आरक्षण छीनने का प्रयास कर रही भाजपा: सपा
Bhadoni News - भदोही में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा वार एसआईआर फार्म उपलोडिंग की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान अंसारी ने पार्टीजनों को जिम्मेदारी से कार्य करने और मतदाताओं को जागरूक करने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वे संविधान के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं।
भदोही, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, कंसापुर में सोमवार को सपाजनों की बैठक हुई। इस दौरान विधानसभा वार एसआईआर फार्म उपलोडिंग की समीक्षा किया गया। साथ ही पार्टीजनों में इसे लेकर जी जान से जुटने का आह्वान भी। सपा के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान अंसारी ने कहा कि एसआईआर का काम सावधानी संग जिम्मेदारी का है। इसमें इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है, इसे मतदाताओं को समझाने का काम पार्टीजनों को करना होगा। भाजपा और चुनाव आयोग मिले हुए हैं। बीएलओ की मदद के लिए बतौर सहायक नगर पालिका के सफाई कर्मचारी रखे जा रहे है। बहुत जगह फार्म नहीं बंटे।
संविधान के तहत जो अधिकार और आरक्षण मिला है उसे छीनने की तैयारी है। कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जिनकी मौत हो जाए उन्हें ड्यूटी पर न दिखाया जाए। बिना प्रशिक्षण के ही एसआईआर की प्रक्रिया का काम कराया जा रहा है। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ह्रदय नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, राजेन्द्र दुबे, सरिता बिंद, सन्तोष यादव, लालचन्द बिंद, केशनारायण यादव, बाबा बिंद, दिलीप भीम कनौजिया, महेश पाल, मयक यादव, कमला महतो, सुभाष यादव, सुहेल अंसारी, दिलीप पासी, डा. पवन विश्वकर्मा, विनोद यादव, इबरार अंसारी, शैलेश यादव, करिया पाल, मनोज कनौजिया, शिव प्रसाद यादव, पप्पू मिश्रा आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




