Samajwadi Party Launches PDA Discussion Program in Bhadohi Targets BJP Government पीडीए चर्चा कार्यक्रम में भाजपा सरकारों को जमकर कोसा, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSamajwadi Party Launches PDA Discussion Program in Bhadohi Targets BJP Government

पीडीए चर्चा कार्यक्रम में भाजपा सरकारों को जमकर कोसा

Bhadoni News - पीडीए चर्चा कार्यक्रम में भाजपा सरकारों को जमकर कोसा क क क क क कक क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीFri, 27 Dec 2024 12:50 AM
share Share
Follow Us on
पीडीए चर्चा कार्यक्रम में भाजपा सरकारों को जमकर कोसा

भदोही, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से जनपद में गुरुवार से पीडीए चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिले के भदोही, ज्ञानपुर एवं औराई विधानसभा में कार्यक्रम करके भाजपा की सरकारों को जमकर कोसा गया। निशाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे। साथ ही संगठन से अति पिछड़ों, दलितों को भी जोड़ने की कवायद शुरू की गई।

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि भदोही विधानसभा के अभोली सेक्टर पर विस अध्यक्ष संतोष यादव की अगुवाई में कार्यक्रम किया गया। औराई में विस अध्यक्ष केश नारायण यादव की अगुवाई में घोसिया तथा ज्ञानपुर में विस अध्यक्ष लालचन्द बिंद की अगुवाई में कौलापुर में कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष ने सभी स्थानों पर पहुंच कर पार्टीजनों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि अमित शाह के बयान से साथ हो गया है कि पीडीए को लेकर भाजपा की क्या सोच है। जिला महामंत्री हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि सत्ता के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। यही कारण है एक-एक करके सरकारी उद्यमों को बेचा जा रहा है। युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है। जाति एवं धर्म का जहर समाज में बोने का काम हो रहा है। दलितों, अति पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। इस मौके पर रमापति यादव, रिजवान अली, गोरख, फूलचंद, सलाउद्दीन अंसारी, मो. तारीक, राजन यादव, जैनू पासी, हरिओम मौर्य, कल्लन यादव, कमला महतो, मुन्ना खान, महेश यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।