पेड़ काटने को लेकर जाम में फंसते रहे लोग
Bhadoni News - ज्ञानपुर में भदोही-गोपीगंज मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य के दौरान पेड़ों की कटाई की जा रही है। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सामने जाम की स्थिति बनी हुई है, जहाँ पेड़ों को काटने के लिए रस्सियों का सहारा लिया जा रहा है।

ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क की पटरी खनन के साथ ही पूर्व में चिन्हित पेड़ों को काटा जा रहा है। लोक निर्माण कार्यालय गेट के पास पेड़ काटने को लेकर मंगलवार को लोग जाम के झाम में फंसते रहे। पेड़ काटने में लगे लोगों द्वारा रस्सी के सहारे दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया जा रहा था। इन दिनों सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मशीन के माध्यम से पेड़ों की डालियों को काटा जा रहा है। ऐसे में कार्यदायी संस्था के लोग दोनों तरफ रस्सी लगाकर पेड़ को काटकर गिराते नजर आए।
पेड़ की डालियां जैसे ही कटकर अलग हो रहे थे तत्काल उसे सड़क से हटवा दिया जा रहा है। कटा डाल हटने के बाद फिर आवागमन शुरू करा दिया जा रहा था। वृक्षों की कटाई को लेकर वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाइक-कार सवार तो सीधे लोक निर्माण विभाग के सामने स्थित तिराहा से होते हुए महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल से होकर सीधे गंतव्य को रवाना हो जा रहे थे। जबकि ट्रैक्टर, ट्रक समेत अन्य वाहनों का चक्का वृक्षों की कटाई को लेकर रुका रहा। डीएफओ विवेक कुमार ने बताया कि वन्य निगम द्वारा निर्धारित वृक्षों की कटाई कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


