चोरियों का खुलासा ना होने से रोष
Bhadoni News - गोपीगंज और आसपास के क्षेत्रों में अपराध और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस की निष्क्रियता के कारण लोग परेशान हैं। रात्रि गश्त न होने से चोरी और छिनैती की घटनाएं आम हो गई हैं। पीड़ितों को अक्सर थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन पुलिस उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रही है।

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही अपराध एवं चोरी की घटना से रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसका कारण पुलिस की निष्क्रियता बताई जा रही है। जिसे लेकर रोष व्याप्त है। नगर सहित आसपास क्षेत्र में पुलिस रात्रि गस्त भी नहीं कर पा रही है। जिसके कारण आए जिन चोरी, छिनैती की घटनाएं घटित हो रही हैं। कोई भी घटना होने पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही घटना का जिम्मेदार बताते हुए थाने और चौकी का चक्कर लगाने पर मजबूर कर देती है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर भी पुलिस फरियादियों की सुनवाई करने में आनाकानी करती है।
नगर के कस्बे क्षेत्र में बीते काफी दिनों से चोरी उचक्कागिरी की घटनाएं काफी हद तक बढ़ गई हैं। लेकिन आज तक मामले का गोपीगंज पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



