बैंकिंग योजनाओं की प्रगति संग बढ़े ऋण वितरण
Bhadoni News - बैंकिंग योजनाओं की प्रगति संग बढ़े ऋण वितरण बैंकिंग योजनाओं की प्रगति संग बढ़े ऋण वितरण बैंकिंग योजनाओं की प्रगति संग बढ़े ऋण वितरण बैंकिंग योजनाओं की प्

ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की त्रैमासिक अवधि में किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह ने अधिकारियों के साथ की।
बैठक का उद्देश्य
जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति और ऋण वितरण बढ़ाने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान एडीएम न्यायिक ने बैंकिंग एवं सरकार प्रायोजित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। ऋण-जमानुपात बढ़ाने के विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले को संतृप्त करने के लिए सभी बैंकों को विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
सरकारी योजनाओं की समीक्षा
इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह, पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैंक सेवाओं की गुणवत्ता
एडीएम न्यायिक ने कहा कि जिले में बैंकों द्वारा दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा शिकायतों में कमी लाने के लिए बैंक उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता, अशोक कुशवाहा, श्रीराम यादव, आरसेटी के निदेशक भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


