ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशौचालय प्रयोग के प्रति महिलाओं को जागरूक करने का लिया संकल्प

शौचालय प्रयोग के प्रति महिलाओं को जागरूक करने का लिया संकल्प

शहर से सटे रामरायपुर गांव स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं द्वारा गांवों में 25...

शौचालय प्रयोग के प्रति महिलाओं को जागरूक करने का लिया संकल्प
भदोही। निज संवाददाताThu, 08 Mar 2018 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से सटे रामरायपुर गांव स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं द्वारा गांवों में 25 महिलाओं का ग्रुप बनाकर शौचालय निर्माण व प्रयोग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। 

बाल विकास परियोजना अधिकारी उर्मिला देवी ने कहा कि आजादी के सात दशक में महिलाओं ने काफी विकास किया। आज वे अपने हक, अधिकार व सुरक्षा को लेकर न सिर्फ संजीदा हैं, बल्कि दूसरों को भी न्याय दिला रही हैं। कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान व अधिकार को लेकर संजीदा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को कुपोषण की जांच करने तथा शौचालय प्रयोग के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देने का आह्वान किया। कहा कि आज भी गांवों में बहुत से परिवारों में शौचालय का अभाव है। सरकार से मिलने वाली मदद व शौचालय प्रयोग से होने वाले लाभ के बारे में महिलाओं को बताए। ताकि जिलाधिकारी की मंशा के अनुसार जनपद को ओडीएफ घोषित करने में मदद मिल सके। इस दौरान हर गांव में 25 महिलाओं की टोली बनाकर स्वच्छता की अलख जगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें