बस स्टैंड बनवाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

बस स्टैंड बनवाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग बस स्टैंड बनवाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग बस स्टैंड बनवाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

बस स्टैंड बनवाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को ऊंज बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। बैठक में ऊंज बाजार के पास बस स्टैंड बनवाने की मांग उठाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि ऊंज में थाना, पोस्ट ऑफिस और बड़ा बाजार होने के बावजूद बस स्टैंड की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को बस पकड़ने के लिए जंगीगंज और भीटी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रोडवेज बसें फ्लाईओवर से होकर निकल जाती हैं। यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बस रुकवाने का प्रयास करते हैं, लेकिन बसों का ठहराव नहीं होता। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बस स्टैंड बनवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।इस

मौके पर अरविंद कुमार, राजेश कुमार, प्रतीक कुमार, प्रभात समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।