ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसर्वर डाउन होने के कारण आरक्षण केंद्र रहा ठप

सर्वर डाउन होने के कारण आरक्षण केंद्र रहा ठप

सर्वर डाउन होने के कारण आरक्षण केंद्र रहा ठप

सर्वर डाउन होने के कारण आरक्षण केंद्र रहा ठप
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 12 Jul 2019 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सर्वर डाउन होने के कारण आरक्षण केंद्र शोपीस बना रहा। इस दौरान न तो 120 दिन पूर्व का आरक्षण हो सका और न ही तत्काल टिकट निकले। इससे सैकड़ों यात्रियों को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा। दोपहर बाद सर्वर बहाल होने पर कार्य सुचारु रुप से चला। आरक्षण केंद्र पर इन दिनों यात्रियों का भारी दबाव है। तत्काल टिकट वाले यात्री जहां भोर से ही लाइन लगा देते हैं वहीं 120 दिन पूर्व का आरक्षण कराने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग केंद्र पर डट जाते हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे कर्मचारियों ने जब सिस्टम ऑन किया तो सर्वर डाउन था। मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया गया तो पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या पैदा हुई है। जानकारी पर पहुंचे बीएसएनएल के कर्मचारियों ने पसीना बहाकर तकनीकी खराबी को दूर किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें