ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजनपद में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज

जनपद में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज

पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। मैदान में सुबह-शाम पुलिस के जवान विभिन्न अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में जवानों ने परेड कर खूब पसीना बहाया।...

जनपद में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज
ज्ञानपुर। निज संवाददाताSat, 20 Jan 2018 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। मैदान में सुबह-शाम पुलिस के जवान विभिन्न अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में जवानों ने परेड कर खूब पसीना बहाया। गणतंत्र दिवस को लेकर शिक्षण संस्थानों व प्रशासनिक कार्यालयों में तैयारियां तेज हो गई है।

विद्यालयों में बच्चे देश भक्ति संगीत व लोक नृत्य का अभ्यास करने में मशगूल हैं। नाट्य मंचन व देश भक्ति संगीत में प्रतिभाग करने वाले बच्चों से शिक्षक खूब मेहनत करा रहे हैं। प्रशासनिक कार्यालयों में भी साफ-सफाई का काम तीव्र वेग से चल रहा है। पुलिस लाइन मैदान में परेड करने वाले जवान 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम अपना करतब दिखाएंगे। गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक बनाने में पुलिस जवान जी-जान से जुटे हुए हैं।

गणतंत्र दिवस पर्व नजदीक आता देख हर तरफ देश भक्ति गीतों की ध्वनि सुनायी देने लगी है। पर्व के मद्देनजर दुकानदार भी तिरंगा झंडा, बिल्ला, टोली, गुब्बारा आदि सामग्रियां बिक्री के लिए रखने लगे हैं। पुलिस लाइन मैदान में आरआई कोमल, शैलेंद्र वाजपेयी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने परेड अभ्यास कर खूब पसीना बहाया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें