Bhadoni News: अस्पताल में बिना आधार कार्ड नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: ज्ञानपुर में महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में बिना आधार कार्ड के मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि आधार कार्ड के बिना पर्चा नहीं बनेगा, जिससे मरीजों को इलाज के लिए लौटना पड़ सकता है। आयुष्मान भारत आईडी पास एक रुपये में डॉक्टर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

Bhadoni News: अस्पताल में बिना आधार कार्ड नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल समेत समस्त सरकारी अस्पतालों में बिना आधार कार्ड के मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। अस्पताल में आए मरीजों को स्पष्ट बोला जा रहा है कि इलाज को आते हैं तो आधार कार्ड जरूर साथ लेकर आएं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि बिना आधार कार्ड के मरीज का पर्चा नहीं बन रहा है। ऐसे में बिना आधार कार्ड के अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को वापस लौटना पड़ सकता है। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज उपचार कराने आते हैं लेकिन आधार कार्ड न होने पर मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

मरीज को अस्पताल में इलाज कराने के लिए आभा आईडी पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ओटीपी आने पर उसका पर्चा बनेगा। आधार कार्ड न लाने वाले लोगों को मोबाइल पर अपना आधार कार्ड मांगना पड़ रहा है। मरीज अस्पताल आते हैं तो अपना आधार कार्ड जरूर साथ लेकर आएं। आयुष्मान भारत आईडी पर मरीज अपने घर से ही रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वह एक रुपए भुगतान कर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। खून की जांच सहित अन्य सूचना मरीज के फोन पर पहुंच जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: अस्पताल में बिना आधार कार्ड नहीं होगा रजिस्ट्रेशन