लखनऊ से आया रिपोर्ट, बकाएदारों से शीघ्र होगी वसूली

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - लखनऊ से आया रिपोर्ट, बकाएदारों से शीघ्र होगी वसूली या रिपोर्ट, बकाएदारों से शीघ्र होगी वसूली या रिपोर्ट, बकाएदारों से शीघ्र होगी वसूली या रिपोर्ट, बका

लखनऊ से आया रिपोर्ट, बकाएदारों से शीघ्र होगी वसूली

ज्ञानपुर, संवाददाता। टर्म लोन लेकर वर्षों से गायब चल रहे दस बड़े बकाएदारों की रिपोर्ट लखनऊ से आ गई है। रिपोर्ट के आधार पर ही अल्पसंख्यक विभाग द्वारा शीघ्र ही बकाए की वसूली कर ली जाएगी। पूर्व में ही 49 बड़े बकाएदारों को विभागीय स्तर से नोटिस जारी किया जा चुका है। अब प्राथमिकता के आधार पर बकाया की वसूली की जाएगी। पूर्व में जांच आख्या लखनऊ प्रेषित हुआ था। वहां, से रिपोर्ट आने के बाद अब वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग द्वारा लखनऊ प्रेषित कर दी गई थी।

लखनऊ से रिपोर्ट आ चुकी है, उसी आधार पर विभागीय स्तर से वसूली प्रक्रिया शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम के निर्देशन में 49 बकाएदारों के विरुद्ध आरसी जारी कर दी गई थी। बकि 320 बकाएदारों को भी ऋण जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा चुका था। 40 फीसदी ऐसे लोग हैं, जो पहला-दूसरा किस्त एवं पूरा ऋण जमा कर चुके हैं। जबकि 60 फीसदी ऐसे हैं जिनका पूरा पैसा बकाया है, उनसे भी विभाग सख्ती से वसूली करेगा। बताया कि 330 बकाएदार वर्ष 1996 से 2007 के बीच पांच करोड़ 91 लाख से ज्यादा ऋण लेकर गायब हो गए हैं। पूर्व में मोबाइल से नंबर ट्रैस कर स्थाई पता खोज कर ली गई है। विभागीय स्तर से कई बार नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन ऋण जमा नहीं हो रहा है। इन बकाएदारों का मोबाइल नंबर से पता का सत्यापन हो चुका है। करेंट लोकेशन से ऋण लेने वालों की पहचान हो गई है। लोन लेने वालों को किसी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। जो लोन लेने वाले बकाएदार खत्म हो गए हैं, उनका ऋण गारंटर भरेंगे। पूर्व में कुल 330 लोगों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। बकाया वसूली को लेकर अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग नए सिरे से बकाएदारों से वसूली की तैयारी कर रहा है।लघु व्यापार को उठाया गया था लोनज्ञानपुर। अल्पसंख्यक विभाग से 330 लोगों ने लघु व्यापार के लिए वर्ष 1996 से 2007 तक टर्म लोन उठाए थे। पोलंबर शाप, टी स्टाल, रेलिंग शाप, इलेक्ट्रानिक दुकान, सेंवई बनाने और टेंट हाउस आद व्यापार के लिए लोन उठाए थे। पांच करोड़ से ज्यादा धनराशि लोन के रूप में 330 लोग उठाए थे। चार से दस किस्त जमा करने के बाद सभी ऋण उठाने वाले गायब से हो गए हैं।इन तहसील में इतने हैं ऋण बकाएदारज्ञानपुर। जिला अल्पसंख्क अधिकारी ने बताया कि तीनों तहसील में टर्म लोन उठाने वालों की संख्या कुल 332 है। ज्ञानपुर तहसील में 98, भदोही में 115 और औराई में 95 टर्म लोन के बकाएदार हैं। यह लोग वर्ष 1995 से 2007 के बीच विभाग से लघु उद्योग के लिए ऋण उठाए थे। शेष 330 बकाएदारों से शीघ्र ही लोन की वसूली की जाएी। विभागीय स्तर से नोटिस भेजने के साथ ही बकाएदारों के घरों तक टीम दस्तक दे रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।