Bhadoni News: राशन कम देने की शिकायत, कार्डधारक को पीटा

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: राशन कम देने की शिकायत, कार्डधारक को पीटा क क क क क क क क क कक क क कक क क कक

Bhadoni News: राशन कम देने की शिकायत, कार्डधारक को पीटा

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन कम देने की शिकायत करना कार्डधारक को महंगा पड़ गया। दबंग कोटेदार के बेटों ने पीट दिया। इतना ही नहीं, मारपीट का वीडियो एवं आडियो भी डीलिट कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चार आरोपितों पर केस दर्ज किया। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नेवादाकला गांव निवासी प्रेमचंद पाठक ने कोतवाली में तहरीर दिया। कहा कि 26 अगस्त को वह अपने भतीजे विक्की पाठक के पास दिन में साढ़े आठ बजे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अनाज लेने गए थे। कोटेदार के बेटों एवं स्वजनों से राशन कम देने के बारे में जब पूछा गया साथ ही भतीजा वीडियो बनाने लगा।

उसके बाद वीडियो को मनबढ़ों ने डिलीट कर दिया। इतना ही नहीं, लात, घूसा, डंडा, हाकी से बुरी तरह से पीटा गया। आरोप लगाया कि आरोपित ने पिस्टल भी निकालने का काम किया था। किसी तरह से वहां से भागकर अपनी एवं भतीजे की जान बचाई।शहर कोतवाल शैलेष राय ने बताया कि मामले में राकेश पाठक, मुकेश पाठक, मुकुल पाठक एवं शानू पाठक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2), 352 एवं 351 (3) के तहत मुकदमा पंजीकृत करके प्रकरण की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: राशन कम देने की शिकायत, कार्डधारक को पीटा