बाबा बड़े शिव का हुआ शृंगार, उड़े अबीर-गुलाल

Feb 28, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - बाबा बड़े शिव का हुआ शृंगार, उड़े अबीर-गुलाल क क क क क क कक कक क क क क क कक क क क

बाबा बड़े शिव का हुआ शृंगार, उड़े अबीर-गुलाल

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुन एकादशी पर बाबा बड़े शिव, हनुमान गढ़ी, गोपेश्वरनाथ, सिद्धेश्वरनाथ, मनकामेश्वर नाथ, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव के कबूतरनाथ एवं ग्रामीण क्षेत्र तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ स्वामी बड़ा देव, धनेश्वर महादेव कमलेश्वर नाथ धाम में पूरे दिन भक्तों की कतार लगी रही। बाबा बड़े शिव धाम में शुक्रवार की शाम रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति द्वारा देवाधिदेव का परम पावन दिव्य स्वरूप शृंगार किया गया। इसके साथ ही दर्शन-पूजन का क्रम रात तक चला। बिजली के झालरों और आकर्षक रंग बिरंगे सुगंधित पुष्पों से सजे बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भक्तिमय माहौल से नगर एवं गांव पूर्ण रुप से होलीमय नजर आए। बाबा बड़े शिव की महाआरती पुजारी पंडा राजू महाराज ने उतारी। इस मौके पर समिति के सचिव रामकृष्ण खट्टू आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।