ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकामाख्या देवी मंदिर में अखंड रामायण शुरु

कामाख्या देवी मंदिर में अखंड रामायण शुरु

0 मंदिर से आज निकलेगी कलश यात्रा

कामाख्या देवी मंदिर में अखंड रामायण शुरु
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीThu, 03 Jan 2019 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खंड औराई के उचेठा गांव स्थित कामाख्या देवी मंदिर में गुरुवार से अखंड रामायण पाठ शुरु हो गया है। अखंड रामायण पाठ के समापन पर पांच जनवरी को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। दोपहर से शुरु हुआ भंडारा देर शाम तक चलेगा जिसमें हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण कर निहाल होंगे।

उचेठा गांव स्थित मां कामाख्या देवी का मंदिर सुंगधित पुष्पों व रंगीन झालरों से भव्य सजाया गया है। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद सुबह से ही भक्तों का कतार दर्शन-पूजन को लग गया था। दूर-दराज से पहुंच रहे भक्त देवी का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। अखंड रामायण पाठ शुरु हुआ तो समय के साथ मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। एक तरफ अखंड रामाण पाठ तो दूसरी तरफ दर्शन का क्रम चलता रहा। दूर-दराज से पहुंचे भजन गायक भी रामायण सुनाकर पूरा माहौल धर्ममय बना दिया। चार जनवरी को भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाला जाएगा। कलश यात्रा में शामिल भक्त पूरे गांव का भ्रमण करेंगे। वहीं, पांच जनवरी को हवन-यज्ञ के साथ पाठ का समापन होगा। फिर दोपहर बाद से विशाल भंडारा शुरु हो जाएगा। मंदिर के महंथ राकेश जी महराज ने बताया कि भंडारे में हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण कर निहाल होंगे।बीडीएच 03 रंगीन झालरों व फूलों से सजा उचेठा स्थित मां कामाख्या देवी का भव्य मंदिर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें