रमजान में अल्लाह ने नाजिल की है बंदों पर बेशुमार रहमतें
Bhadoni News - रमजान में अल्लाह ने नाजिल की है बंदों पर बेशुमार रहमतें रमजान में अल्लाह ने नाजिल की है बंदों पर बेशुमार रहमतें रमजान में अल्लाह ने नाजिल की है बंदों

भदोही, संवाददाता। शहर स्थित मुल्ला तालाब वाली मस्जिद में शनिवार की रात मुकद्दस माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह मुकम्मल हुई। हाफिज महताब खां ने तरावीह मुकम्मल कराई तो मुक्तदियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान हाफिज महताब खां ने तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह का बहुत बड़ा एहसान और करम है कि जो हम लोग उम्मत-ए-मोहम्मदिया में पैदा हुए हैं। हम लोगों को इतना प्यारा माह-ए-रमजान के रूप में यह मुकद्दस महीना मिला। यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत वाला है। जिसमें अल्लाह ने बेशुमार रहमतें नाजिल की हैं।
कहा कि इस महीने में नमाज पढ़े, रोजा रखें और कुरान-ए-करीम की तिलावत करें। यह महीना हमें सब्र सिखाता है, तो वहीं तकवा और परहेजगारी का भी दर्स देता है। ताकि हम सभी मुतवक्की बन जाएं और सच्चों में शुमार हो जाएं। हाफिज महताब ने बारगाह-ए-परवरदिगार में दोनों हाथों को फैलाकर जो इस मुकद्दस माह-ए-रमजान में रोजे रख रहे हैं, उनके रोजे को कुबूल करने, जिसने तरावीह मुकम्मल की उसके तरावीह को कुबूल करने, जो परेशान-ए-हाल हैं उनको रिज्क-ए-हलाल अता फरमाने, जो बीमार हैं उनके लिए शिफा-ए-तुल्ली अता फरमाने, मुल्क में अमनो-अमान कायम रहने तथा आलम-ए-इस्लाम के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर अब्दुल रशीद हाशमी, अख्तर शाह, शकील शाह, इश्तियाक अहमद छेदी, मो.अदनान हाशमी, जुल्फिकार शाह, अनीस शाह, आलम हाशमी, हनीफ मंसूरी, इकराम हाशमी, सलीम अहमद, मुन्ना हाशमी, अली अब्बास, सोनू, अफरोज आलम, आलमगीर शाह व जहीर हाशमी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



