
शूर्पणखा नक कटैया और सीता हरण का हुआ मंचन
Bhadoni News - बाबूसराय के सारीपुर गांव में चल रही रामलीला में शूर्पणखा का नाक-कान काटने और सीता के हरण का दृश्य मंचित किया गया। रावण की बहन शूर्पणखा, राम से विवाह का प्रस्ताव देती है, लेकिन राम उसे लक्ष्मण के पास...
बाबूसराय, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के सारीपुर गांव में चल रहे रामलीला में शुक्रवार की रात कलाकारों ने शूर्पणखा नक कटैया व सीता हरण का मंचन किया। लंकापती रावण की बहन शूर्पणखा एक दिन घूमते फिरते पंचवटी पहुंचती है। वहां पर वह प्रभु श्रीराम लक्ष्मण को देखकर मुग्ध हो जाती है। वह राम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। लेकिन श्रीराम कहते हैं कि वह एक नारी व्रत वाले हैं। इसलिए अपने छोटे भाई के पास भेजते हैं। लक्ष्मण कहते हैं कि मैं तो उनका दास हूं तब वहां माता सीता को मारने के लिए दौड़ती है। इसपर लक्ष्मण उसके नाक कान काट देते हैं।

वह रोती बिलखती खर दूषण के पास जाती है खर-दूषण भी भगवान श्रीराम के हाथ से मारे जाते हैं। तब वह रावण के पास जाती है। रावण यह जान जाता हैं कि नारायण का अवतार हो गया है। इसलिए वह सीता को छल से हरकर लंका लाना चाहता है। इसलिए वह मामा मारीच के पास जाता है। मामा मारीच सोने का मृग बन कर राम लक्ष्मण को बहका कर कुछ दूरी पर ले जाता है। इतने में रावण साधु वेश में आता है और सीता का हरण कर कर लेता है। सीता के करुण क्रंदन से जटायु रावण से युद्ध करते हैं और रावण उनके पर काट देता है।भगवान राम, सीता को खोजते हुए माता शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। मां शबरी उन्हें अपने प्रेम के जूठे बेर खिलाती है और मां शबरी भगवान राम से नवधा भक्ति मांगती है। भगवान राम शबरी माता को नवधा भक्ति देते हैं फिर मां शबरी उन्हें बताती है कि आगे ऋषि मुख पर्वत है जहां पर सुग्रीव अपने भाई के डर से रहता है भगवान राम ऋषि मूक पर्वत के पास पहुंचते हैं तो गुप्त चर द्वारा सुग्रीव को पता चल जाता है। दो पुरुष जो तेजस्वी रूप में है इधर आ रहे हैं। तब राजा सुग्रीव बजरंगबली को भेजते हैं और उनसे कहते हैं कि उन्हें कहीं बाली तो नहीं भेजा है। हनुमान जी श्रीराम के पास जाते हैं और जब उनको पता चल जाता है तो वह उन्हें अपने कंधे पर बिठाकर सुग्रीव के पास लाते हैं और दोनों लोगोंसे मित्रता कराते हैं जब सुग्रीव द्वारा महारानी सीता का आभूषण दिया जाता है तो भगवान राम दुखी हो जाते हैं फिर भगवान राम पूछते हैं कि इस गुफा में रहने का क्या कारण है तब सुग्रीव बाली के बारे में बताता है भगवान राम बाली का वध करते हैं सुग्रीव को राजा बनाते हैं l इस मौके पर श्यामधर पाठक, सुनील कुमार, राज विश्वकर्मा चन्दन, किशन,शनि राज पाठक, विनय, ओम प्रकाश पाठक, शमशेर बहादुर, अजीत यादव, अभय, अजय कुमार दुबे, सुरेश दुबे , सुरेंद्र मौर्या, सुनील जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


