दिमाग की सूजन का कारण बनता है रेबीज बीमारी
Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। रेबीज एक ऐसा वायरल बीमारी है जो इंसान और जानवरों में

ज्ञानपुर, संवाददाता। रेबीज एक ऐसा वायरल बीमारी है जो इंसान और जानवरों में दिमाग की सूजन का कारण बन सकता है। समय से इसका इलाज न होना स्वास्थ के लिए घातक साबित हो सकता है। बीमारी से बचाव को हमें महत्वपूर्ण बातों का ध्यान देना जरुरी है। कुत्ता और बंदर काटने से रेबीज बीमारी का खतरा बढ़ता है। जिले में तीन माह के अंदर 953 से ज्यादा लोगों को कुत्ता का इंजेक्शन लग चुका है।सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि जिले में कुत्तों का तो आतंक है लेकिन बंदर की संख्या न के बराबर है। जहां बंदर हैं भी वह लोगों पर हमलावर नहीं हैं।
कुत्ता काटने से रैबीज जैसी घातक बीमारी का खतरा बढ़ता है। ऐसे में कुत्ता काटता है तो तत्काल इंजेक्शन लगवाना चाहिए। तीन माह में 965 लोगों को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लग चुका है। समय से इलाज नहीं हुआ तो यह दिमाग में सूजन का कारण बन जाता है। कई बार ऐसा देखने को मिला है कि रेबिज का लक्षण कई वर्ष बाद लोगों के शरीर में दिखा है। रेबिज के मुख्य लक्षण आंख और नाक से पानी निकलना, सिर दर्द, आंख का लाल होना, बुखार आना व उल्टी होना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


