Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsQuality Assurance Meeting for Improved Health Services in Gyanpur
मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डीएम

मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डीएम

संक्षेप:

Bhadoni News - मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डीएम मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डीएम मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डीएम

Jan 14, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम शैलेश कुमार एवं सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से क्वालिटी एश्योंरेंस के तहत अधिकारियों संग बैठक ली। इसमें मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य इकाइयों में गुणवत्ता मानकों की समीक्षा करते हुए नेशनल क्वालिटी एश्योंरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के अनुरूप सेवाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस दौरान डॉ. रोहित कुमार सिंह कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत चिन्हित चिकित्सा इकाइयों की स्थिति से अवगत कराते हुए विभिन्न गैप्स (कमियों) की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि संरचनात्मक, सेवागत एवं अभिलेखीय स्तर पर कुछ आवश्यक सुधार किए जाने की जरूरत है।

जिससे चिकित्सा इकाइयों को प्रमाणन को तैयार किया जा सके। सीडीओ डॉ. संतोष कुमार चक ने उपकेंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अवशेष बाउंड्रीवाल निर्माण तथा आवागमन मार्ग (रास्ता) को शीघ्र पूर्ण किए जाने पर बल दिया गया। आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता से न केवल मरीजों को सुविधा मिलेगी बल्कि गुणवत्ता मानकों की पूर्ति भी सुनिश्चित होगी। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनक्यूएएस से संबंधित समस्त कमियों का समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर त्वरित निस्तारण किया जाए। स्वास्थ्य इकाइयों में स्वच्छता, मरीज सुविधा, दवाओं की उपलब्धता एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. आरआर मौर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;