
पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम ने किया रवाना
Bhadoni News - पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम ने किया रवाना ल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम ने किया रवानाल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम ने किया रवानाल्स पोलियो
ज्ञानपुर, संवाददाता। बीआरसी ज्ञानपुर से शुक्रवार को पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम शैलेश कुमार एवं सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से रवाना किया। जागरूकता अभियान जिले में 14 से 22 दिंसबर तक चलेगा। 14 दिसंबर को पोलियो बूथ एवं 15 से 19 दिंबसर तक घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया जाएगा। इस दौरान डीएम ने बताया कि पोलियो ड्राप पीने से एक बच्चा छूटा तो मनों सुरक्षा चक्र टूटा। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का खुराक जरूर पिलाया जाए। जिले में कुल दो लाख 78 हजार दस बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में कुल 633 पोलियों बूथ बनाए गए हैं। इस अभियान में दो लाख 38 हजार 38 घरों पर निर्धारित पांच वर्ष तक के बच्चों को पालियों का खुराक पिलाया जाएगा। इसके लिए ट्राजिट व मोबाइल टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ईट भठ्ठो, टैम्पों स्टैंड एवं मुख्य चैराहों पर पोलियो का खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। इसलिए कुल 1947 टीकाकर्मी एवं 154 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जो अपने-अपने स्तर पर लगातार टीम की निगरानी और उनकी मदद करने का काम करेगे। पोलियो ड्राप तीनों जिला चिकित्सालय के अलावां समस्त सामुदायिक केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कर दी गई है। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के अलावां पहुंचने वाले बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाने के लिए एक सीनियर स्टाफ की भी तैनाती की गई है। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए अभिभावकों से अपील किया हैं कि शून्य से पांच वर्ष तक के समस्त बच्चों को पोलियों की खुराक जरूर पिलाएं। इस मौके पर जिला क्षयरोग अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, एसीएमओ ओपी शुक्ला, रामपाल यादव, बीएसए शिवम पांडेय, डीआईओ डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आरबी पाठक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




