ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: जिपं अध्यक्ष

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: जिपं अध्यक्ष

ज्ञानपुर। संवाददाता जिला पंचायत कार्यालय सभागार में सोमवार को जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने...

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: जिपं अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीMon, 02 Aug 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर। संवाददाता

जिला पंचायत कार्यालय सभागार में सोमवार को जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जन समस्याओं को सुना। दूर-दराज से आए फरियादियों से बात कर उनकी समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण कराने का भरोसा दिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में जो भी समस्याएं हैं उसका प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। शासन स्तर से संचालित लाभार्थीपरक योजना का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। जिले में विकास कार्य का पहिया निरंतर चलता रहेगा। आम जनता को कहीं भी किसी तरह की दिक्कत समझ आए वह अवगत कराएं। जिपं अध्यक्ष ने दर्जनों फरियादियों की समस्याओं को सुना। प्रार्थना पत्र लेने के बाद विभागीय अधिकारियों को फोन कर मामले को संज्ञान में लेते हुए समाधान कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी सुभाष भारतीया, लिपिक रमेश यादव, प्रकाश तिवारी, अंजनी शुक्ला, दीपक तिवारी महाजन आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें