महंगाई के खिलाफ 22 को निकलेगा जुलूस
विकास खंड डीघ के महुआरी गांव में शनिवार की शाम इंसान आम जन की बैठक हुई। इसमें महंगाई, बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाते हुए 22 अक्टूबर को...
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSun, 17 Oct 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें
गोपीगंज। विकास खंड डीघ के महुआरी गांव में शनिवार की शाम इंसान आम जन की बैठक हुई। इसमें महंगाई, बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाते हुए 22 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राधेश्याम इंसान ने बताया कि सूबे में महंगाई, बेरोजगारी, अत्याचार बढ़ता जा रहा है। महंगाई व अपराध से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में नियत समय पर जुलूस निकाल विरोध-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा जाएगा।