ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपत्नी की हत्या कर निजी बैंक कर्मी हुआ फरार

पत्नी की हत्या कर निजी बैंक कर्मी हुआ फरार

थाना क्षेत्र के औराई गांव स्थित यादव लान के एक कमरे से पुलिस ने सोमवार को 35 वर्षीय गीता देवी नामक विवाहिता की सड़ी गली लाश बरामद किया। जांच में निजी बैंक में कार्य करने वाला पति द्वारा हत्या करने की...

पत्नी की हत्या कर निजी बैंक कर्मी हुआ फरार
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीMon, 06 Jul 2020 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के औराई गांव स्थित यादव लान के एक कमरे से पुलिस ने सोमवार को 35 वर्षीय गीता देवी नामक विवाहिता की सड़ी गली लाश बरामद किया। जांच में निजी बैंक में कार्य करने वाला पति द्वारा हत्या करने की बात सामने आई। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

भदोही कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी मदन लाल मौर्य औराई स्थित एक बैंक में निजी कर्मी है। पत्नी गीता देवी के साथ वह यादव लॉन के एक कमरे में रहता था। पड़ोसियों के अनुसार शुक्रवार से ही वह कमरे में ताला बंद कर गायब था। लोगों ने सोचा कि घर गया होगा। इस बीच, सोमवार की शाम आरोपित ने अपने साले को फोन कर कहा कि उसकी बहन का शव कमरे में पड़ा है, जाकर ले लें। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। घटना की जानकारी के बाद एसपी राम बदन सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो वह भौचक्क रह गई। बिस्तर पर विवाहिता का हाथ बंधा शव गद्दे में लिपटा पड़ा था। उससे दुर्गन्ध आ रही थी। किसी तरह उसे बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित पकड़ में होगा।

दो बच्चों की पहले ही जा चुकी है जान

भदोही। शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी मदनलाल मौर्य तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता कंहैया लाल की मौत हो चुकी है। घर पर उसके दोनों छोटे भाई सतीश व सुरेश परिवार के साथ रहते हैं। एक भाई सब्जी व चाय की दुकान चलाता है। मृतका गीता देवी का मायका गोपीगंज थाना क्षेत्र के विहसपुर राधास्वामी धाम में है। दोनों को दो बच्चे भी हुए थे, जिनकी मौत हो चुकी है। संतान न रहने के कारण विवाहिता दुखी रहा करती थी। आरोपित के साले राजकुमार मौर्य ने जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है।

घर की सम्पत्ति बेच कर चला गया था औराई

भदोही। आरोपित मदनलाल मौर्य की आदतें ठीक नहीं थी। यही कारण था कि पिता व भाईयों से उसकी नहीं बनती थी। इसके पूर्व वह शहर के स्टेशन रोड स्थित निर्यात भवन बीडा के एक बैंक में काम करता था। कई लोगों से उधार पैसा लेने के कारण उसने अपनी पैतृक जमीन व मकान को बेच दिया और 2018 में औराई जाकर किराए के कमरे में रहने लगा। उसकी आदतें न बदलने के कारण अक्सर पत्नी से कहासुनी होती थी। साले ने आरोप लगाया कि इन्हीं कारणों के चलते बहन की उसने हत्या की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें