ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकरवा चौथ की तैयारी तेज, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

करवा चौथ की तैयारी तेज, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

नवरात्र बाद अब घरों में करवा चौथ व्रत की तैयारी शुरु हो गई है। करवा चौथ व दीपावली पर्व से व्यापारियों में बेहतर धंधे की उम्मीद जगी है। पंचांग के...

करवा चौथ की तैयारी तेज, खरीदारी में जुटीं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीSun, 17 Oct 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भदोही। संवाददाता

नवरात्र बाद अब घरों में करवा चौथ व्रत की तैयारी शुरु हो गई है। करवा चौथ व दीपावली पर्व से व्यापारियों में बेहतर धंधे की उम्मीद जगी है। पंचांग के मुताबिक करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। व्रत रखने वाली महिलाएं कपड़ा व श्रृंगार सामग्री खरीदने में जुट गई हैं।

नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित मिश्रा मार्केट सौंदर्य प्रसाधन का जिले में सबसे बड़ा केंद्र है। उक्त मार्केट में दर्जनों की संख्या में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान, कपड़ा व ब्यूटी पार्टलर हैं। सुबह से देर शाम तक महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। कोरोना वायरस से व्यापार काफी मंदा था लेकिन अब त्योहारी सीजन में धंधा पटरी पर आने लगा है। महिलाओं को पंजाब की चूड़ी, हरियाणा की सूट व आर्टोफिशियल ज्वेलरी खूब लुभा रही है।

महिलाएं अभी से खरीदारी करने में जुट गई हैं। श्रृंगार की दुकानों के अलावा इन दिनों लेडीज गारमेंट व ज्वेलरी की दुकानों पर भी काफी चहल-पहल है। हालाकि सोने के महंगे गहनों के बीच आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग में भी तेजी आई है। सोने के बाद आर्टिफिशियल ज्वेलरी में भी आकर्षित डिजाइन बाजार में पेश नजर आ रहे हैं। वहीं, महिलाएं गु्रप बनाकर ब्यूटी पार्लर पर जुट रही हैं। करवा चौथ को लेकर भदोही शहर, गोपीगंज नगर, सुरियावां, खमरिया, जंगीगंज, बाबूसराय, महराजगंज समेत समस्त छोटे-बड़े बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें