जिले में 12 से 21 जनवरी तक होगी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं
Bhadoni News - जिले में 12 से 21 जनवरी तक होगी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं से 21 जनवरी तक होगी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं से 21 जनवरी तक होगी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं से

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी करीब पूर्ण कर ली गई है। प्री-बोर्ड परीक्षा में कुल 54371 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर तीव्र वेग से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरु होगी। उसके पूर्व प्रायोगिक और प्री बोर्ड परीक्षाएं होनी है। जिले में 12 जनवरी से 21 जनवरी तक प्री बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षाएं बोर्ड के मूल प्रश्नपत्रों के अनुरूप कराई जाएंगी। 2025 में उपयोग न किए गए अतिरिक्त (रिजर्व) प्रश्नपत्रों का प्रयोग होगा, जिससे छात्र-छात्राएं वास्तविक बोर्ड परीक्षा के स्तर का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 371 परीक्षार्थी इस प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सभी विद्यालयों को समय से परीक्षा आयोजन की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का प्रश्नपत्र पैटर्न, अंक विभाजन और समय-सीमा पूरी तरह यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा के अनुरूप होगी। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव, समय प्रबंधन व प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही इस पूरी परीक्षा को भी सीसीटीवी की निगरानी में कराया जाएगा। लापरवाही बरतने पर विद्यालय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


