माघ मेला: प्रयागराज में शोभा बढ़ाएगी जेल निर्मित कालीन
Bhadoni News - माघ मेला: प्रयागराज में शोभा बढ़ाएगी जेल निर्मित कालीन ज में शोभा बढ़ाएगी जेल निर्मित कालीन ज में शोभा बढ़ाएगी जेल निर्मित कालीन ज में शोभा बढ़ाएगी जेल नि

ज्ञानपुर, संवददाता। प्रयागराज में लग रहे भव्य माघ मेला में जिला जेल में निर्मित आकर्षक कालीनें शोभा बढ़ाएंगी। गुरुवार को जेल में निर्मित कालीन लदे वाहन को डीएम शैलेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कालीन की बुनाई करने वाले कैदियों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिला। प्रयागराज गंगा तट पर भव्य माघ मेला का आयोाजन होगा। इसमें बंदियों द्वारा निर्मित आकर्षक कालीनों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान डीएम ने कारागार के हुनरमंद बंदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न आकर्षक डिज़ाइन एवं उत्कृष्ट बुनाई वाले कालीनों का अवलोकन किया। उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कहा कि यह पहल बंदियों के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता तथा पुनर्वास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
कारागार अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 113 कालीन, विभिन्न साइज एवं आकर्षक डिज़ाइनों में तैयार कर माघ मेला प्रयागराज भेजे गए हैं। यह कालीन सेक्टर-तीन, परेड ग्राउंड, किला चौराहा के निकट स्थित कारागार उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनी स्टाल पर आम जनमानस के अवलोकन एवं विक्रय को उपलब्ध रहेगा। बताया कि इन कालीनों के विक्रय से एक ओर जहां बंदियों के हुनर को पहचान मिलेगी, वहीं दूसरी ओर प्राप्त आय से बंदी अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह पहल बंदियों के सामाजिक पुनर्वास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कालीन निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंदियों लालाराम, पिंटू एवं रमेश कुमार बिंद द्वारा निर्मित कालीन अपनी बेहतरीन बुनाई, गुणवत्ता एवं आकर्षक डिज़ाइनों के कारण माघ मेला प्रयागराज 2026 में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगे और मेले की शोभा में चारचांद लगाएंगे। इस मौके पर जेलर सूबेदार समेत अन्य लोग मौजूद थे। बीडीएच 25 जिला जेल परिसर में गुरुवार को बंदियों द्वारा निर्मित आकर्षक कालीन का अवलोकन करते डीएम व जेल अधीक्षक।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




