मां पर थी बुरी नजर, पैरों पर लोहे के एंगल से किया था वार

Feb 01, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय विनोद चौहान के पैरों पर हमला किया गया। आरोपित ने अपनी मां की बुरी नजर के बदले में लोहे के एंगल से हमला किया। जमीनी विवाद के चलते यह घटना हुई। विनोद का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

मां पर थी बुरी नजर, पैरों पर लोहे के एंगल से किया था वार

भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के भीखमापुर गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद चौहान के पैर काटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपित की मां पर विनोद की बुरी नजर थी। ऐसे में बदला देने के लिए उसने लोहे के एंगल से दोनों पैरों पर वार किया था। मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मीडिया को पुलिस लाइन में रविवार को दिया। एएसपी ने बताया कि सुरियावां थाना क्षेत्र के भिखमापुर गांव निवासी प्रमोद चौहान ने थाने पर तहरीर दिया था। कहा था कि गत माह 28 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे उनके बड़े भाई विनोद कुमार चौहान मकान के सामने टीनशेड में सोए थे।

दो अज्ञात व्यक्ति आए थे और कुल्हाड़ी तथा लाठी-डंडा से जानलेवा हमला कर दिया था। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने दोनों पैरों को बुरी तरह से जख्मी होने की बात कही थी। इलाज अभी ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया था। एसपी के आदेश पर आरोपित करिया उर्फ कलेक्टर को मड़इया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस टीम में एसआई संजय सिंह, रवि शंकर सिंह, जितेन्द्र कुमार सुरियावां थाना रहे। चल रहा था जमीनी विवाद, रची साजिश भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विनोद चौहान का जमीनी विवाद ऊंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर, कलापुर निवासी निजामुदीन से चल रहा है। स्वजनों ने उनके ऊपर आरोप लगाया था। मामले की जांच में सच सामने आया। दावा किया कि पकड़े गए आरोपित ने स्वयं जुर्म कूबला। बताया कि मेरी मां पर विनोद की नजर गलत थी। जिसके कारण गांव के लोग मुझे चिढ़ाते थे। ऐसे में जमीनी विवाद की जानकारी के बाद घटना को अंजाम देने का काम किया, ताकि किसी को शक ना हो। 28 की रात घर से लोहे का एंगल लेकर भिखमापुर पहुंचा और पैर पर वार कर दिया। एंगल को एक गेहूं के खेत में पकड़ा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;