
18.40 लाख रुपये के 115 मोबाइल बरामद
Bhadoni News - भदोही में 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने 115 लोगों को उनके खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस किए। इस दौरान 18 लाख 40 हजार रुपये के मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि संबंधित थानों में शिकायतों के बाद मोबाइल की तलाश शुरू की गई थी।
भदोही, संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व सन्ध्या पर जिले की पुलिस ने 115 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया है। चोरी, खोए एवं गिरे बरामद 18 लाख 40 हजार रुपये के मोबाइल संबंधित को सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि खोऐ, गिरे एवं चोरी गए मोबाइलों के बारे में संबंधित थानों में स्वामियों ने सूचना दिया था। जिस पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दिया गया। थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों ने (सीईआईआर) पोर्टल के जरिए उसे बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
गणतंत्र दिवस की पूर्व सन्ध्या पर रविवार को संबंधित को पुलिस लाइन बुलाकर उनका मोबाइल सौंपा गया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने 19, गोपीगंज ने 20, कोइरौना ने छह, भदोही ने 11, चौरी ने छह, औराई ने 23, ऊंज ने नौ, सुरियावां ने 17, दुर्गागंज ने चार समेत कुल 115 मोबाइल को बरामद किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल समेत अन्य रहे। बता दें कि जिले में इन दिनों मार्ग से आवागमन करने वालों को मोबाइल झपट्टा मारकर छीनने वाले लोग भी सक्रिय हैं। पुलिस के इस कदम से संबंधित को बड़ी राहत मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




