अवैध 125 लीटर कच्ची शराब बदामद
Bhadoni News - अवैध 125 लीटर कच्ची शराब बदामद अवैध 125 लीटर कच्ची शराब बदामद अवैध 125 लीटर कच्ची शराब बदामद अवैध 125 लीटर कच्ची शराब बदामद अवैध 125 लीटर कच्ची शराब बदामद

भदोही, संवाददाता। होली पर्व पर अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए पुलिस टीम की सख्ती बढ़ गई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में चले सघन चेकिंग अभियान में 125 लीटर अवैध कच्चा शराब बरामद हुआ। जबकि पंद्रह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ। एसपी की माने तो पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 15 अभियोग पंजीकृत करते हुए 125 लीटर अवैध कच्चा शराब विभिन्न स्थलों से बरामद की। पुलिस की सख्ती होने से अवैध शराब की बिक्री करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



