जबरन जमीन लिखवाने का प्रयास, मारपीट

Feb 09, 2026 12:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही के बीरापट्टी गांव में अजय कुमार पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके दादा को घर से उठाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने की कोशिश की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जबरन जमीन लिखवाने का प्रयास, मारपीट

भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बीरापट्टी गांव निवासी अजय कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर दिया। दादा को जबरन घर से उठाकर जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए ले जाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, विरोध पर मारपीट किया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। कहा कि गत वर्ष 31 दिसंबर को दिन में सवा तीन बजे के करीब पटिदारों हरिओम पांडेय, कृष्णा पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय ने एक राय होकर घर से दादा को उठा ले गए। आरोपित जबरदस्ती उनसे जमीन की रजिस्ट्री कराना चाहते थे। शोर मचाने पर आरोपितों ने मुझे, मां, बेटी को मारा-पीटा एवं जान से मारने की धमकी दिया।

यूपी-112 के जवानों ने आकर किसी जान बचाई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2) तथा 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।