Bhadoni News: 15 हजार का इनामी चोर धराया, दो चोरियों का खुलासा

हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News: 15 हजार का इनामी चोर धराया, दो चोरियों का खुलासा क क कक क क कक क क क क क क क क क क क क क क क क क क

Bhadoni News: 15 हजार का इनामी चोर धराया, दो चोरियों का खुलासा

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। लंबे समय बाद ज्ञानपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी चोर को दबोचने का काम किया। उसके पास से भारी मात्रा में पीली एवं सफेद धातु के आभूषण एवं नकदी बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी का खुलासा करने का दावा किया।ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास, कंसापुर निवासी रेशमा उर्फ आपा पत्नी महताब के घर में चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। इसके साथ ही इसी साल होली पर्व के दिन भिदिउरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर में भी चोरी हुई थी। चोरों की तलाश में भटक रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 हजार के इनामी अर्पित अग्रहरि निवासी कांशीराम आवास ब्लाक नंबर 62 को गिरफ्तार किया।

आरोपित के पास से पुलिस ने तीन सोने की कील, एक छोटी नथिया, दो सेट झाला, एक टीका, एक जोड़ा सहारा मय चेन, एक मंगलसूत्र (मोती की माला युक्त), एक झूमर, दो चांदी की अंगूठी, एक सिकड़ी, एक जोड़ा पाजेब, 930 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर राम सरीख गौतम, हरिकेश सिंह, अजय सिंह यादव, मुलायम यादव, राहुल पटेल, मकरन्द सिंह रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: 15 हजार का इनामी चोर धराया, दो चोरियों का खुलासा