चोरी के मोबाइल संग आरोपित धराया

Mar 07, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही के कोइरौना थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया। पीड़ित ने 20 जनवरी को अपने मोबाइल को खेत में पेड़ पर टांगने के बाद चोरी की शिकायत की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा।

चोरी के मोबाइल संग आरोपित धराया

भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपित को दबोचा है। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया। इसी साल 22 जनवरी को प्रभात तिवारी निवासी ग्राम इटहरा थाना कोईरौना ने तहरीर दिया था। कहा था कि 20 जनवरी को 11 से 12 बजे के बीच में इटहरा में स्थित खेत में पानी भरने के दौरान अपने मोबाईल फोन को कोट में डालकर पेड़ पर टांग दिया था। जिसे किसी ने चुरा लिया था। मुखबिर की सूचना पर कुडीकला मोड़ से आरोपित को दबोचा गया। लाल बहादुर निवासी जंगलपुर, गोपीगंज के पास से मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस टीम में काशीनाथ यादव, विनय यादव, पियूष कान्त यादव, विकास सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।