मुठभेड में अवैध हथियार संग धराया गौ तस्कर
Bhadoni News - भदोही जिले की सुरियावां थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में गौ तस्कर विजय गौतम को गिरफ्तार किया। उसके पास से गौ मांस, चापड़, कार और तमंचा बरामद हुआ। पुलिस को बैरीपरवा में गोकशी की सूचना मिली थी। अन्य तस्कर भाग गए, लेकिन पुलिस ने विजय गौतम को पकड़ लिया और उसकी तलाश जारी है।

भदोही, संवाददाता। जिले की सुरियावां थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में गौ तस्कर को दबोचने का काम किया। उसके पास से गौ मांस, चापड़, कार, तमंचा 315 बोर, खोखा तथा जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि सुरियावां पुलिस को बैरीपरवा में गोकशी की सूचना मिली। जिसे लोगों ने घेरा था। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक राजकुमार सरोज उर्फ बड़कू निवासी अमिलहरा, सुरियावां एवं दो अज्ञात व्यक्ति भाग गए थे। जबकि एक व्यक्ति विजय गौतम उर्फ कल्लू निवासी बैरीपरवां दबोचा गया। गोमांस दिखाने को जब वह खेत की ओर जाने लगा तभी पुलिस को धक्का देकर भाग गया।
वाहन की तलाशी में गोवंश का सिर, चापड़ बरामद किया गया। कूछ देर नहर पर गोवंश का धड़, चमड़ा, रक्त, हड्डी के टुकड़े मिले। मतेथे तिराहे पर मुठभेड़ में विजय गौतम को दबोचा गया। उसके साथियों को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी, धीरज यादव, संजय सिंह, चन्दन गौड़, विकास यादव, रीमा यादव, हैदर अली आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


