
बैंक कर्मी आत्महत्या मामले में पत्नी समेत पांच पर केस
Bhadoni News - बैंक कर्मी आत्महत्या मामले में पत्नी समेत पांच पर केस क क ककककककक कक क क क क क क क क क क क क क
भदोही, संवाददाता। शहर से सटे नईबाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के अधिकारी मानवेंद्र सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। कोतवाली में सुनवाई ना होने पर पिता ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई थी। सूबे के जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी नवल किशोर ने तहरीर दी। कहा कि 37 वर्षीय बेटा मानवेंद्र सिंह बीएनबी नईबाजार में कार्यरत थे। रिनी वर्मा निवासी मकान नंबर 1138/ए बड़ागांव गेट बाहर, झांसी के साथ शादी 11 जुलाई 2008 को हुई थी। दोनों को एक 16 साल का बेटा है, जो अपनी मां के साथ रहता है।
पत्नी, ससुराल के लोग तथा उसकी मौसी बेटे को लगातार परेशान कर रहे थे। पैसा ना देने पर आरोपित मुकदमे में फंसाने की धमकियां दिया करते थे, जिससे बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। गत माह 23 नवंबर को बेटे ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के बाद भदोही आकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद कोतवाली में सूचना दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर मृतक बैंक कर्मी की पत्नी रिनी वर्मा तथा मायके पक्ष के राजकुमारी, राकेश, निकिता तथा विनिन के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों के मोबाइल नंबर, वाट्सअप आदि को खंगाला जा रहा है। आत्महत्या के पहले बैंक कर्मी ने सुसाइड नोट भी लिखा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




