पीएमश्री स्कूलों में साढ़े पांच लाख से क्रय हुई खेल सामग्री

Feb 06, 2026 02:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर में 11 पीएमश्री स्कूलों में 5.5 लाख रुपये की लागत से खेल सामग्री खरीदी गई है। यह कदम बच्चों की प्रतिभा को निखारने और खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए उठाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

पीएमश्री स्कूलों में साढ़े पांच लाख से क्रय हुई खेल सामग्री

ज्ञानपुर। जिले में चयनित 11 पीएमश्री स्कूलों में साढ़े पांच लाख की लागत से खेल सामग्री क्रय हो चुका है। बच्चों की प्रतिभा निखारने की दिशा में पढ़ाई के साथ ही बच्चों को खेल में अभ्यास कराया जा रहा है। खेलकूद को लेकर नौनिहालों में खास ही उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व में शासन से धन स्वीकृत होकर आ गया था। ऐसे में विभागीय स्तर से चयिनत कुल 11 पीएमश्री स्कूलों में खेल सामान की खरीद की जा चुकी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के बाद अब पीएमश्री विद्यालयों में भी खेल गतिविधियां चल रही हैं।

विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए खेल सामग्री खरीद के लिए शासन ने 11 विद्यालयों को 50-50 हजार यानि 5.50 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया था। इसी के साथ विभागीय स्तर से खेल सामग्री की खरीदने के लिए विद्यालयों के खाते में धनराशि भेजी गई थी। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर सहित बेसिक शिक्षा विभाग के 11 परिषदीय विद्यालयों का चयन पीएमश्री स्कूल के रूप में किया गया है। यहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा को एक ओर जहां विद्यालयों को हर सुविधा संसाधन से समृद्ध किया जा रहा है, तो विद्यालयों में अध्ययनरत व खेलों में भी रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष प्रयास किया जा रहा है। शासन से अवमुक्त धनराशि से शतरंज, कैरम, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि खेलों से संबंधी खेल सामग्री क्रय किए जा चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।