पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की प्रगति धीमी, सीडीओ सख्त
Bhadoni News - ज्ञानपुर में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। अधिकारियों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि लापरवाही के मामले में सख्त कार्रवाई होगी। योजना के तहत 1000 ऋण आवेदन लंबित हैं, जिससे लाभार्थियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा।

ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित कार्यालय में गुरुवार की शाम सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने अधिकारियों संग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत समीक्षा बैठक लिए। इसमें प्रगति धीमी होने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर किए। चेताए कि लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाए। चेताए कि इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुल 1000 ऋण वितरण प्रकरण लंबित हैं। लाभार्थियों द्वारा आवेदन करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद बैंक स्तर पर ऋण स्वीकृति एवं वितरण में विलंब हुआ है।
इससे सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना प्रभावित हो रही है और योजना का लाभ पात्र उपभोक्ताओं तक समय से नहीं पहुंच पा रहा है। समीक्षा में मिला कि यूनियन बैंक आफ इण्डिया में सर्वाधिक 337 आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा बैक आफ बडौदा में 238 तथा स्टेट बैंक आफ इण्डिया में 131 ऋण आवेदन लंबित पाए गए। अन्य बैंकों में भी कई प्रकरण स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं। बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि समस्त लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण की जाए। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


